कुशीनगर में डीएम ऑफिस पर आत्मदाह की को​शिश: भाई के ऊपर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, डीएम ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

कुशीनगर|06 अगस्त 2026
भाई के ऊपर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, डीएम ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

कुशीनगर में एक व्यक्ति ने अपने भाई पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए डीएम ऑफिस के एंट्री गेट पर आत्मदाह का असफल प्रयास किया। डीएम दफ्तर के मुख्य द्वार पर बुधवार को युवक परिजनों संग पहुंचा और आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। अधिकारियों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए उसे दफ्तर के अंदर ले गए।

पड़रौना तहसील क्षेत्र निवासी समशाद अहमद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शिकायती पत्र लेकर डीएम से गुहार लगाने पहुंचे थे। समशाद का आरोप है कि पिता के मौत के बाद उनके भाई इकबाल अहमद ने मां को बहला-फुसलाकर पूरी कृषि भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। पीड़ित के मुताबिक, उसे पैतृक भूमि में से एक कट्ठा जमीन भी नहीं दी गई है और उसके भाई ने अकेले पूरी खेती कर कब्जा जमाए लिया है। आरोप है कि हक मांगने पर उसका भाई अभद्रता और गाली-गलौंज पर उतारू हो जाता है।

आ​र्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

जमीन में हिस्सा नहीं मिलने के कारण उसका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। समशाद ने चेतावनी दी कि यदि उसे हिस्सा नहीं मिला तो वह पूरे परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाने को विवश होगा। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायत पत्र लेकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें पैतृक जमीन में हक दिलाया जाए, जिससे अपने परिवार का गुजर-बसर कर सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।