कुशीनगर में सर्पदंश से गई किशोरी की जान: इलाज से पहले अंधविश्वार में फंसे रहे परिजन,शव को जल में किया प्रवाह

कुशीनगर|2 घंटे पहले
इलाज से पहले अंधविश्वार में फंसे रहे परिजन,शव को जल में किया प्रवाह

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंधविश्वास के कारण एक 17 वर्षीय किशोरी रेखा शर्मा की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लगे रहे, जिससे इलाज में कीमती समय बर्बाद हो गया। करीब तीन घंटे बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन शव को बिहार के थावे मंदिर के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। वहां से लौटने के बाद शव का जल में प्रवाह कर दिया।

कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के भठही दरियाव टोला में रहने वाली रेखा शर्मा शुक्रवार सुबह अपने घर में ब्रश लेने गई थी, तभी उसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय ग्रामीणों की सलाह पर उसे झाड़-फूंक के लिए ले गये।अत्य​धिक स्​थिति खराब होने पर जब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सर्पदंश में एंटी-वेनम एकमात्र उपाय

परिजन उम्मीद लगाकर शव को बिहार के थावे मंदिर के पास स्थित एक ओझा के पास ले गए, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चेतावनी देते हैं कि सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक या घरेलू टोटकों में समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर एंटी-वेनम का इंजेक्शन ही पीड़ित की जान बचाने का एकमात्र वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीका है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।