कुशीनगर में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: पांच एसडीएम समेत नौ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

कुशीनगर|
पांच एसडीएम समेत नौ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

कुशीनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं। इसमें पांच उपजिलाधिकारियों (SDM) और नौ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

पांच उपजिला​धिकारियों की नई जिम्मेदारियां

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पांच उपजिलाधिकारियों और नौ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मंगलवार रात जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अक्षय दीपक को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया, विवेक कुमार मिश्रा को एसडीएम पडरौना तथा डॉ. संतराज को एसडीएम खड्डा बनाया गया है। संतराज को एसडीएम (न्यायिक) खड्डा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राजीव निगम को एसडीएम (न्यायिक) कसया बनाया गया है। उन्हें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा फाजिलनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सर्वेश कुमार सिंह को एसडीएम (न्यायिक) पडरौना की जिम्मेदारी दी गई है।

नौ तहसीलदारों के नये कार्यक्षेत्र

इसके अलावा देवेंद्र कुमार यादव को तहसीलदार पडरौना, संदीप सिंह को तहसीलदार तमकुहीराज और महेश कुमार को तहसीलदार खड्डा बनाया गया है। अभिषेक कुमार मिश्रा को तहसीलदार कप्तानगंज बनाया गया है। उन्हें तहसीलदार (न्यायिक) कप्तानगंज और नायब तहसीलदार कप्तानगंज का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अभिषेक वर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) पडरौना, विजय कुमार यादव को तहसीलदार (न्यायिक) कसया, गोपाल जी को तहसीलदार (न्यायिक) तमकुहीराज और चंदन शर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) खड्डा की जिम्मेदारी मिली है। जया सिंह की तहसीलदार हाटा के पद पर तैनाती बरकरार रखते हुए उन्हें तहसीलदार (न्यायिक) हाटा और नायब तहसीलदार हाटा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।