कुशीनगर में कंटेनर ने SI को रौंदा: शरीर के ऊपरी हिस्से से निकला वाहन, ड्यूटी से लौट रहा था वापस

कुशीनगर|
शरीर के ऊपरी हिस्से से निकला वाहन, ड्यूटी से लौट रहा था वापस

पडरौना डोल मेला की ड्यूटी से लौट रहे उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद पांडेय की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से अपनी तैनाती वाले सेवरही थाने जा रहे थे। दमवतिया बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और कंटेनर का पहिया उनके शरीर के ऊपरी हिस्से के ऊपर से निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि उनका हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोट आई।

जानकारी के अनुसार, हादसे वाली जगह सड़क पर गिट्टी, बालू और ईंट पड़ी हुई थी। इसी हिस्से से गुजरने के दौरान कंटेनर ने उन्हें टक्कर मारी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक निजी एंबुलेंस चालक भी वहां पहुंचा और उपनिरीक्षक को तत्काल जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद भवानी प्रसाद पांडेय को मृत घोषित कर दिया। उनका शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि भवानी प्रसाद पांडेय मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले थे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।