कुशीनगर में खाद की ओवररेटिंग पर डीएम सख्त: किसान दिवस में उठे बिजली-सिंचाई के मुद्दे, विभागों को दी चेतावनी

कुशीनगर|1 घंटा पहले
किसान दिवस में उठे बिजली-सिंचाई के मुद्दे, विभागों को दी चेतावनी

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग, यूरिया की टैगिंग, आवारा पशु, जर्जर बिजली लाइन, सिंचाई, नलकूप कनेक्शन, जलभराव और भूमि पैमाइश जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग और संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा दोषी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने पर जोर

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने आवारा बछड़ों को गौशालाओं में भेजने का आश्वासन दिया, जबकि विद्युत विभाग ने जर्जर तारों को शीघ्र बदलने की जानकारी दी। भूमि पैमाइश से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित तहसीलदारों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री जल्द पूरी कराने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में खाद, बीज, कृषि अनुदान और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को सिंचाई, बिजली आपूर्ति और कृषि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।