कुशीनगर में NICU में नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा: लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप, डॉक्टर के मौजूद न होने का आरोप

कुशीनगर|1 घंटा पहले
लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप, डॉक्टर के मौजूद न होने का आरोप

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने इलाज में लापरवाही और देखभाल के नाम पर 200 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृत बच्ची के पिता रोहित कुमार अनुराग के अनुसार, बच्ची को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि शाम को वार्ड में प्रवेश करने पर बच्ची की हालत गंभीर थी और एक नर्स सीपीआर दे रही थी, जबकि वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि एनआईसीयू में भर्ती बच्चों के परिजनों से देखभाल के नाम पर 200 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत में इस कथित वसूली का भी जिक्र किया है।

बच्चों के वार्ड में वसूली के आरोप

कुछ दिन पहले भी जिला अस्पताल के बच्चों के वार्ड में अवैध वसूली के आरोप सामने आए थे। इस शिकायत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।