कुशीनगर में ढाबा संचालक की शिकायत पर दो सिपाही सस्पेंड: शराब और लड़की की मांग की, महिला को तीन घंटे तक बनाया बंधक

कुशीनगर|05 अगस्त 2026
शराब और लड़की की मांग की, महिला को तीन घंटे तक बनाया बंधक

कसया थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक और एक ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों सिपाहियों और उनके एक साथी ने घर में घुसकर मारपीट की, महिला को जबरन अपने साथ ले गए और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

ढाबा संचालक के अनुसार, कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव, सिपाही सत्येंद्र यादव और एक अन्य व्यक्ति उसके कमरे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब और एक लड़की की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की।

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद तीनों पड़ोस में रहने वाली एक महिला को जबरन अपने साथ गोरखपुर के माड़ापार क्षेत्र ले गए। महिला का कहना है कि उसे करीब तीन घंटे तक अपने साथ रखा गया और उसके बाद घर छोड़ दिया गया। इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही उसे और ढाबा संचालक को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

घटना की शिकायत मिलने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।