जमीन विवाद में वृद्ध पिता पर हमला: लंबे समय से चल रहा है विवाद, पुत्र, पुत्रवधू और सहयोगियों के खिलाफ मारपीट का आरोप

कुशीनगर|2 घंटे पहले
लंबे समय से चल रहा है विवाद, पुत्र, पुत्रवधू और सहयोगियों के खिलाफ मारपीट का आरोप

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पड़री मेहदिया टोला मुंडेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध व्यक्ति पर कथित हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़े पुत्र, पुत्रवधू और उनके कुछ सहयोगियों ने मिलकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों के अनुसार परिवार के भीतर भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। परिवार का बंटवारा पहले ही हो चुका है। लेकिन जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर मतभेद समाप्त नहीं हुए। बताया जा रहा है कि वृद्ध पिता अपने छोटे पुत्र के साथ रहते हैं। जो वर्तमान में रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर है। आरोप है कि इसी दौरान बड़े पुत्र अंगद ने अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर वृद्ध पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत अवस्था में गिर पड़े।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और तथ्यों की पड़ताल में लगी हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।