कुशीनगर में महिला की संदिग्ध मौत: कीटनाशक खाने के बाद तोड़ा दम, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

कुशीनगर|04 अगस्त 2026
कीटनाशक खाने के बाद तोड़ा दम, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव में विवाहिता की कथित रूप से कीटनाशक दवा खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार फुलवरिया मगरिब निवासी नंदनी पत्नी प्रदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

भाई ने बताया- बहन के नाम पर लिया था ऋण

मृतका के भाई का आरोप है कि उनकी बहन के नाम पर चार स्वयं सहायता समूहों से ऋण लिया गया था। इसके अलावा घर के अधिकांश गहने भी गिरवी रख दिए गए थे। उनका कहना है कि इसी बात को लेकर करीब डेढ़ महीने से परिवार में विवाद चल रहा था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

रामकोला थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।