लखनऊ में स्टैंड फैन में उतरा करंट: नवविवाहिता की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी

लखनऊ|14 अगस्त 2026
नवविवाहिता की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी

लखनऊ में मोहनलालगंज के राजाखेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर तीन बजे स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, राजाखेड़ा निवासी गीतारानी पत्नी प्रमोद कुमार दोपहर करीब एक बजे स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली।

मासूम के ​सिर से उठा मां का साया

गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि गीतारानी की शादी करीब चार वर्ष पहले प्रमोद कुमार से हुई थी। उनका करीब डेढ़ साल का बेटा प्रिंस है। मां की मौत के बाद मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।