महराजगंज में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर: अस्पताल में पति की मौत, इलाज के बाद घर लौटी पत्नी

जिले में बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति की हालत में सुधार न होन पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में घायल महबूब आलम की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल उनकी पत्नी जैबुननिशा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जिससे परिवार में मातम छा गया है।
बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में गई एक की जान
ग्राम सभा भेड़िया निवासी महबूब आलम अपनी पत्नी जैबुननिशा के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पकड़ियार बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और पति-पत्नी सड़क पर गिर गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों पुलिस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जगदौर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि इलाज के दौरान देर रात महबूब आलम की मृत्यु हो गई , जबकि उनकी पत्नी जैबुननिशा की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें उसी रात घर भेज दिया।
तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









