सड़क हादसे में महिला की मौत: बेटी के मुंडन संस्कार के लिए जा रही थी मायके, रास्ते में तोड़ा दम

महाराजगंज|08 जून 2026
बेटी के मुंडन संस्कार के लिए जा रही थी मायके, रास्ते में तोड़ा दम

पनियरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी, तभी नहर की पटरी पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई निवासी धर्मेंद्र पासवान अपनी पत्नी रागिनी उर्फ रमनी (35) के साथ बाइक से उनके मायके ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के लाइन टोला जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों धगरहवां से रजौड़ा खुर्द जाने वाली नहर की पटरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को तत्काल पनियरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद बॉडी को वापस मायके लाया गया।

मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों के अनुसार मृतका की छह माह की बेटी आराध्या का आज मुंडन संस्कार होना था। रागिनी इसी कार्यक्रम की तैयारियों और रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए अपने पति के साथ मायके जा रही थीं। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका अपने पीछे चार बेटियों को छोड़ गई हैं। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की आधिकारिक सूचना अभी तक थाने को प्राप्त नहीं हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।