हाईवे पर ट्रेलर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत: सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान, हादसे में दो घायल

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी इलाके में ट्रेलर और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के सम्पतिहा निवासी बुद्धू पुत्र टिमकी के रूप में हुई है। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं ट्रैक्टर चालक जावेद अख्तर निवासी बटईढीहा और सुरेश कुमार निवासी पिपरा सोहट भी घायल हो गए है। दोनों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया है। वहां चिकित्सकों ने बुद्धू को मृत घोषित कर दिया है। जबकि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, चौकी प्रभारी जोगियाबारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









