किताबों से दोस्ती बढ़ाएगा 'डीईएआर' अभियान: सिद्धार्थनगर के 2600 स्कूलों में हर हफ्ते होगा रीडिंग सेशन, किताबों से आगे बढ़कर साहित्य पढ़ेंगे बच्चे

सिद्धार्थनगर|04 अगस्त 2026
सिद्धार्थनगर के 2600 स्कूलों में हर हफ्ते होगा रीडिंग सेशन, किताबों से आगे बढ़कर साहित्य पढ़ेंगे बच्चे

जिले के 2600 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उन्हें पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से 'ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड (डीईएआर)' अभियान शुरू किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत सप्ताह में एक दिन 30 मिनट का विशेष रीडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। अभियान से जिले के करीब ढाई लाख छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में नियमित अध्ययन की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ बढ़ते स्क्रीन टाइम के प्रभाव को कम करना भी है।

अभियान के तहत विद्यार्थी केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि अपनी रुचि के अनुसार कहानी, कविता, बाल साहित्य, जीवनी और अन्य प्रेरक पुस्तकें भी पढ़ सकेंगे। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर सभी परिषदीय विद्यालयों में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय की समय-सारिणी में पुस्तकालय पठन के लिए अलग से एक कालांश निर्धारित किया जाएगा।

भाषा कौशल और रचनात्मक सोच को मिलेगा बढ़ावा

बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग का बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लगातार स्क्रीन देखने से एकाग्रता, कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और आंखों की सेहत प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है।

अभिव्यक्ति क्षमता होगी विकसित

रीडिंग सत्र के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों से कहानी वाचन, कविता पाठ, पुस्तक समीक्षा और समूह चर्चा भी कराएंगे। विभाग का उद्देश्य पढ़ने की आदत को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर बच्चों की दैनिक दिनचर्या और व्यक्तित्व विकास का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इससे भाषा पर पकड़ मजबूत होने के साथ आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता भी विकसित होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।