सिद्धार्थनगर में कांवड़ यात्रा में पिस्टल लहराने पर बवाल: डीजे की धुन पर कंधे पर चढ़कर युवक ने किया डांस, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

सिद्धार्थनगर|04 अगस्त 2026
डीजे की धुन पर कंधे पर चढ़कर युवक ने किया डांस, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

इटवा थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक का पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि युवक के हाथ में वास्तविक हथियार था या कोई अन्य वस्तु। नव्य जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, बेनीनगर में निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के दौरान दो डीजे आमने-सामने आ गए। इससे कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी बीच भीड़ में एक युवक दूसरे के कंधे पर चढ़ गया और हाथ में पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लहराने लगा। आसपास बड़ी संख्या में कांवड़िए और स्थानीय लोग मौजूद थे।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। जानकारी के अनुसार, युवक काफी देर तक हथियार जैसी वस्तु लहराता रहा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही वस्तु वास्तविक हथियार है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

युवक की पहचान में जुटी पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद इटवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक कौन है और उसके हाथ में मौजूद वस्तु असली पिस्टल थी या कोई अन्य सामान।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।