बंगाल रेप और मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर: क्राइम सीन के निरिक्षण के दौरान पुलिस पर गोली चलाने की को​शिश, सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी

कोलकाता|1 घंटा पहले
क्राइम सीन के निरिक्षण के दौरान पुलिस पर गोली चलाने की को​शिश, सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी

बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। बंगाल पुलिस ने सोमवार को नाबालिग से रेप के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बतया जा रहा है कि क्राइम सीन को दोबारा बनाने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने की को​शिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने प्रभास को गोली मारी। उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

कानून-व्यवस्था बनाने के लिए सरकार उठायेगी जरूरी कदम

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बारुईपुर में लड़की के कथित रेप और हत्या के बाद सरकार और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। आरोपियों को बक्शा नहीं जायेगा।

हैवानियत की पोस्टमार्टम

11 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले में प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की हैवानियत की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटों, यौन उत्पीड़न और शारीरिक यातनाओं के स्पष्ट संकेत मिले हैं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। इसके बाद उसे बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, तालाब में फेंके जाने के समय तक वह जीवित थी। सिर पर गहरी चोट, शरीर पर खरोंच और काटने के निशान मिले हैं। प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पानी शरीर के भीतर जाने से फेफड़ों और पेट में सूजन आ गई थी और डूबने से मौत हो गई।

खाने का सामान खरीदने निकली थी नाबालिग

घटना बारुईपुर थाना क्षेत्र के धपधपी-2 पंचायत के सूर्यपुर हाट की है। पीड़िता शनिवार शाम घर से खाने का सामान खरीदने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार सुबह घर के पास एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ। उसी रात सीसीटीवी फुटेज में चार लोग नाबालिग को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

पुलिस पर गोली चलाने की को​शिश

बारुईपुर एसपी के मुताबिक, बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। क्राइम सीन को फिर से बनाने के दौरान, उसने पुलिस से हथियार छीनने और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो प्रभास को लगी, इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।