लक्षद्वीप के पास ईरानी नाव से 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त: 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार, समंदर के रास्ते मुंबई भेजने की थी तैयारी

5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार, समंदर के रास्ते मुंबई भेजने की थी तैयारी

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद की गई है। इसमें मेथामफेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार जब्त ड्रग्स की कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है। कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास की गई थी, जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। नाव में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

खुफिया सूचना मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा के जरिए संदिग्ध नाव की निगरानी शुरू की। लक्षद्वीप के पश्चिम में नाव को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने के बाद नाव, चालक दल और जब्त सामग्री को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया है।

मुंबई में पूछताछ और कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक नाव को मुंबई ले जाया जा रहा था। वहां हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। एजेंसियों का कहना है कि समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई अहम है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।