एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन: आजमगढ़ गैंगरेप के छह आरोपी अरेस्ट, बातचीत के बहाने बुलाकर की दरिंदगी

आजमगढ़|17 घंटे पहले
आजमगढ़ गैंगरेप के छह आरोपी अरेस्ट, बातचीत के बहाने बुलाकर की दरिंदगी

जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने छह आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। मामले की गहन जांच शुरू की थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाकर सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। जबकि पुलिस मामले की प्रत्येक पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे बातचीत के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंची तो वहां कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे। पीड़िता का कहना है कि स्थिति को देखकर उसने वहां से लौटने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे जाने नहीं दिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लगातार दबिश के बाद सभी छह आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया।

सभी आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबेडकर नगर निवासी आजाद, आतिश कुमार, करन कुमार, विकास, साहिल और अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जांच जारी, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित की जाएगी। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।