आजमगढ़ में एनकाउंटर में शातिर लुटेरा अरेस्ट: पैर में गोली लगने से घायल, बाइक और अवैध तमंचा बरामद

आजमगढ़|
पैर में गोली लगने से घायल, बाइक और अवैध तमंचा बरामद

अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से लूटी गई बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 18 मई को दर्ज एक लूट के मुकदमे में पीड़ित ने बाइक और मोबाइल फोन लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अंबेडकरनगर निवासी रवि मिश्रा के रूप में हुई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटी गई बाइक से मड़ियापार से बहरादेव मंदिर की ओर जा रहा है।

घेराबंदी के दौरान की फायरिंग

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से अरेस्ट कर लिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस अब उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।