बच्चों को बचाने के प्रयास में हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

आजमगढ़|10 जून 2026
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक अचानक सामने आ गए साइकिल सवार बच्चों को बचाने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा खलीलाबाद मोहल्ले के पास यूनियन बैंक के सामने स्थित मुख्य मार्ग पर हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुधीर कुमार राजभर (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुधीर बाजार जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यूनियन बैंक के सामने बने कट के पास अचानक साइकिल सवार कुछ बच्चे सड़क पर आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में सुधीर ने बाइक मोड़ी, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली में करता था नौकरी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुधीर दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।