रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की बॉडी: शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस, स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी सूचना

बस्ती|13 घंटे पहले
शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस, स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी सूचना

गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसा गौर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे किलोमीटर संख्या 594/22 के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को जांच में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी थाना गौर पुलिस को दी। सूचना में बताया गया कि एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद बॉडी का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई। महिला के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके।

सोशल मीडिया के जरिए पहचान का प्रयास

थानाध्यक्ष अतुल अंजान ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य स्थानीय माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है। जिससे महिला की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।