बस्ती में पंखे से लटका मिला महिला का शव: मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

बस्ती|25 अगस्त 2026
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

शहर के कृष्णा भगवती चौराहे पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें घर के कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका देखा। उनका आधा शरीर बेड पर था, जबकि आधा पंखे से झूल रहा था। परिजनों ने साड़ी काटकर उन्हें नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी।

राधिका गुप्ता बृजेश गुप्ता की पत्नी थीं। वह डारिडिहा चौराहे पर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, जबकि उनके पति घर में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। पति के अनुसार, राधिका को इस हालत में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। उन्हें नीचे उतारने के बाद मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई। राधिका के बेटे वीर ने अपने नाना राजकुमार को फोन किया और मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राधिका के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। इसके बाद डायल 112 के जरिए पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

परिवार में पसरा मातम

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की बारीकी से जांच की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राधिका की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राधिका के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शौर्य 11 वर्ष और छोटा बेटा वीर नौ वर्ष का है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।