बस्ती में पुलिस फेरबदल: 21 कर्मियों के बदले गए कार्यक्षेत्र, 8 निरीक्षकों समेत कईयों को मिली नई जिम्मेदारी

जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्देश पर 21 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जारी आदेश में आठ निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, छह मुख्य आरक्षी और चार आरक्षी शामिल हैं। तबादलों के जरिए अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है।
निरीक्षक विनय कुमार पाठक को थाना लालगंज के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह दिनेश चंद्र चौधरी को प्रभारी त्रिनेत्र/दृष्टि सेल से थाना लालगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ओम प्रकाश सिंह चौहान को अपराध शाखा के प्रभारी पद से हटाकर एएचटीयू थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ओमप्रकाश गौतम को एएचटीयू थाना से अपराध शाखा भेजा गया है। विजय नारायण मिश्र को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। महावीर यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी त्रिनेत्र/दृष्टि सेल भेजा गया है। गोविंद कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती और सभाजीत सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है।
तीन उपनिरीक्षकों की बदली तैनाती
उपनिरीक्षक स्तर पर भी स्थानांतरण किया गया है। प्रदीप कुमार सिंह को मुंडेरवा से परसरामपुर भेजा गया है। वहीं विश्वमोहन राय का तबादला परसरामपुर से मुंडेरवा किया गया है। रामफल चौरसिया को साइबर थाना से थाना कप्तानगंज भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को नई जिम्मेदारी
मुख्य आरक्षी राजेश कुमार सिंह को यूपी-112 से थाना कलवारी, रविंद्र सिंह को पुलिस लाइन से पेशी क्षेत्राधिकारी कलवारी और ओमप्रकाश यादव को थाना कप्तानगंज से थाना नगर भेजा गया है। रामकरण गौतम को साइबर थाना से थाना गौर और पवन कुमार यादव को साइबर थाना से सम्मन सेल में तैनाती दी गई है। आरक्षी दीनदयाल को यूपी-112 से तकनीकी शाखा, शुभम सिंह को थाना लालगंज से आंकिक शाखा और रजत सिंह को पुलिस लाइन से थाना परसरामपुर भेजा गया है। पुलिस विभाग ने पहले जारी किए गए कुछ स्थानांतरण आदेशों को निरस्त भी किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह फेरबदल जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।










