बस्ती में अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक: मौके पर हुई मौत, तीन मिनट तक रुकी ट्रेन

बस्ती|27 अगस्त 2026
मौके पर हुई मौत, तीन मिनट तक रुकी ट्रेन

मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पास अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास पिलर के नजदीक हुआ। बताया गया कि अमृत भारत एक्सप्रेस मुंडेरवा स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

हादसे की सूचना पर आरपीएफ जवान राज कुमार पाठक, धीरज कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। मेमो की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन पर करीब तीन मिनट तक रोका गया। औपचारिकता पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी मृतक की पहचान कराने में जुटी है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।