बस्ती में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: दो साथी गंभीर घायल, बाइक से लौट रहे थे गांव

बस्ती|1 घंटा पहले
दो साथी गंभीर घायल, बाइक से लौट रहे थे गांव

कप्तानगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तीन युवक एक ही बाइक से अपने गांव भरूं लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर दहशत मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 26 वर्षीय हरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र केशवराम को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को किया गया रेफर

दुर्घटना में घायल 23 वर्षीय विवेक पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर तथा दुर्विजय पुत्र राम प्रसाद, दोनों निवासी ग्राम भरूं, की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है।

फरार चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।