बस्ती में गोवंश तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पुलिस ने फरार आरोपी को किया अरेस्ट

बस्ती|17 मई 2026
मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पुलिस ने फरार आरोपी को किया अरेस्ट

परसरामपुर थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में पुलिस ने फरार आरोपी सद्दाम को अरेस्ट कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई है। घायल हालत में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस शनिवार भोर में चेकिंग अभियान चला रही थी। नक्टवा पुल के पास सघन जांच हो रही थी। यह इलाका सहरिया नई दुनिया गांव के करीब है। पुलिस को पहले से आरोपी की तलाश थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने की कोशिश की। खुद को घिरा देख उसने गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। घायल आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस भी बरामद हुए है। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस पहले भी बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। 16 मई को पुलिस ने छापेमारी की थी। कार्रवाई पचौरी बाग इलाके में हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की थी।

सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान सात तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। इनमें राकेश यादव, सहबान उर्फ छोटू और आयुष प्रताप शामिल थे। असलम, सहजाद हुसैन, रामअवतार यादव और मुरली सोनकर भी पकड़े गए थे। हालांकि सद्दाम मौके से भागने में सफल रहा था। पुलिस ने मौके से चार गोवंश पशु बरामद किए थे। सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम लगाया गया है। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह ने मामले की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस आर्थिक कनेक्शन भी खंगाल रही है। जांच में कई अहम जानकारियां मिल रही हैं। पुलिस को अंतरजनपदीय नेटवर्क का शक है। सीमावर्ती जिलों से भी कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

मुठभेड़ के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान तेज हुआ। अधिकारियों ने टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें