बस्ती में स्टोनो ने की आत्महत्या: फंदे से लटकी मिली युवक की बॉडी, सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी

बस्ती|09 जून 2026
फंदे से लटकी मिली युवक की बॉडी, सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी

कोतवाली थाना क्षेत्र के चननी गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 27 वर्षीय युवक की बॉडी उसके कमरे में पंखे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय एक निजी अस्पताल में स्टोनो के पद पर कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार संजय रोज की तरह रात में अपने कमरे में सोने गया था। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने अंदर झांककर देखा। कमरे का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। संजय की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में संजय ने अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। संजय ने स्वयं को इसके लिए उत्तरदायी बताया है। उसने परिवार से माफी मांगते हुए बहनों की शादी कराने, माता-पिता की देखभाल करने और परिवार को एकजुट बनाए रखने की अपील की है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसकी एक गलती ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। अब वह इस दुनिया को छोड़कर जा रहा है।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

कोतवाली इंस्पेक्टर मोतीचंद राजभर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बरामद सुसाइड नोट को जांच का हिस्सा बनाया गया है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। युवक की आत्महत्या से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।