जिला पंचायत सदस्य से मारपीट का आरोप: विरोध करने पर आरोपियों ने की गाली गलौज, चार के खिलाफ केस दर्ज

देवरिया|1 घंटा पहले
विरोध करने पर आरोपियों ने की गाली गलौज, चार के खिलाफ केस दर्ज

बरहज पूर्वी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सुमन भारती ने मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाते हुए बरहज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमे के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

भीखमपुरा गांव निवासी सुमन भारती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें मायके से बुलाया गया था। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य सविता यादव के पति मनोज यादव, सविता यादव और दो अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

हमले में आईं गंभीर चोटें

सुमन भारती के अनुसार मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। घटना के बाद उन्होंने बरहज थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

बरहज पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।