देवरिया में रोटावेटर के एक्सेल में गिरा छात्र: इलाज के दौरान मौत, इकलौते बेटे के जाने से टूटा परिवार

देवरिया|18 घंटे पहले
इलाज के दौरान मौत, इकलौते बेटे के जाने से टूटा परिवार

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खारीडीह गांव में रोटावेटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय छात्र की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है।

खारीडीह गांव निवासी हरेंद्र यादव का पुत्र आलोक यादव शनिवार को ट्रैक्टर पर बैठा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालू होने पर वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और पीछे लगे रोटावेटर के घूमते एक्सेल की चपेट में आ गया। हादसे में उसके पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल पीएचसी भाटपाररानी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

गांव में शोक

दो दिनों तक इलाज चलने के बाद आलोक ने दम तोड़ दिया। वह गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था और अपने पिता हरेंद्र यादव का इकलौता पुत्र था। परिवार में उसकी दो बहनें आकृति और आराध्या हैं। पिता राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।