रूसी हमले में देवरिया के युवक की मौत: यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था जहाज, पिछले महीने गया था नौकरी पर

देवरिया|6 घंटे पहले
यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था जहाज, पिछले महीने गया था नौकरी पर

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के निकट मालवाहक जहाज पर हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की मौत हो गई। शिपिंग कंपनी के एजेंट ने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। जिला प्रशासन ने भी परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी 26 वर्षीय अभिषेक निषाद, पुत्र कौशल निषाद, 10 जून को मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से 'गोल्डेन लिओ' नामक मालवाहक जहाज पर नाविक के रूप में नियुक्त हुआ था। परिजनों के अनुसार, जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था। इसी दौरान ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में जहाज निशाना बन गया। हमले के बाद जहाज पर सवार कई लोग लापता हो गए थे, जिनमें अभिषेक भी शामिल थे।

शिपिंग कंपनी ने दी मौत की सूचना

शिपिंग कंपनी के एजेंट ने अभिषेक के पिता को फोन कर उनके निधन की पुष्टि की। सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने परिजनों से संपर्क कर पूरी जानकारी ली और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।

पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग

परिवार भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अभिषेक का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है। परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।