देवरिया में संस्कृत महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई: सीडीओ के निरीक्षण के बाद दो का रोका वेतन, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

देवरिया|37 मिनट पहले
सीडीओ के निरीक्षण के बाद दो का रोका वेतन, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय, पांडेयचक बरनई में सीडीओ के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य शैलेश कुमार मिश्र और सहायक अध्यापिका शशिप्रभा का जुलाई माह का वेतन रोकते हुए दोनों से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना के महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन परिसर से दूर खड़ा कर पैदल विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और उगी हुई घास मिली। एक कक्ष में लकड़ी और अन्य अनुपयोगी सामान रखा मिला। वहीं, कहीं भी शिक्षण कार्य संचालित नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय महाविद्यालय में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव मिला।

सोता मिला कर्मचारी

निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी कार्यालय कक्ष में पंखे के नीचे कुर्सी पर पैर रखकर सोता मिला, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि सीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों का वेतन रोकते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।