तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हॉकर की मौत: गैस सिलेंडर लेने जा रहा था युवक, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया|1 घंटा पहले
गैस सिलेंडर लेने जा रहा था युवक, जांच में जुटी पुलिस

शहर के शुगर मिल के समीप तेज रफ्तार जिप्सी की टक्कर से भारत गैस एजेंसी के एक हॉकर की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल गैस हॉकर को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के भटवलिया स्थित नाथ नगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण साहनी, पुत्र विश्वनाथ साहनी, भारत गैस एजेंसी में हॉकर के रूप में कार्यरत थे। वह गैस सिलेंडर लेने गोदाम जा रहा था। इसी दौरान शुगर मिल के पास तेज रफ्तार जिप्सी ने पहले सड़क किनारे मौजूद एक पटरी दुकानदार को टक्कर मारी और फिर लक्ष्मण साहनी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार में शोक का माहौल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल लक्ष्मण साहनी को महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।