गोरखपुर के सीएचओ की देवरिया में मौत: नदी किनारे मिली बॉडी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

देवरिया|08 जून 2026
नदी किनारे मिली बॉडी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

एकौना थाना क्षेत्र में नदी किनारे मिले एक युवक की बॉडी की पहचान गोरखपुर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रूप में होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मृतक की पहचान बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी 30 वर्षीय दिलीप कुमार पांडेय के रूप में हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में बॉडी मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव के समीप नदी किनारे एक युवक की बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बॉडी की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। जिससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहचान होने के बाद परिवार में मचा कोहराम

जांच के दौरान बॉडी की पहचान दिलीप कुमार पांडेय के रूप में हुई। दिलीप गोरखपुर जनपद के ब्रह्मपुर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बॉडी की शिनाख्त होने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि चार जून के बाद से उनका दिलीप से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। कई स्थानों पर तलाश करने और रिश्तेदारों से जानकारी लेने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने दिलीप की मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि परिस्थितियां संदिग्ध हैं और मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। जिससे मौत के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा हो सके। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में बहराइच जनपद में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और परिचित बड़ी संख्या में पहुंच गए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।