सड़क हादसे में मासूम की मौत: टेंपो की चपेट में आने से हुआ हादसा, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

देवरिया|1 घंटा पहले
टेंपो की चपेट में आने से हुआ हादसा, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय छात्रा की जान चली गई। घर के सामने खेलते समय अचानक सड़क पर पहुंची बच्ची को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

गोरयाघाट गांव निवासी टुनटुन गोड़ की आठ वर्षीय पुत्री सलोनी कक्षा दो की छात्रा थी। वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक सड़क पर चली गई। तभी तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई बॉडी

हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सलोनी को महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मासूम की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।