देवरिया में फंदे से लटका मिला छात्र का शव: सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर हुआ शक, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

देवरिया|
सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर हुआ शक, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

देवरिया जिले के बरियारपुर कस्बे में एक 19 वर्षीय बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्ण कुमार पांडे उर्फ रोहन पांडे ने आत्महत्या कर ली हैं। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। कृष्ण कुमार पांडे उर्फ रोहन बीआरडी पीजी कॉलेज दे​वरिया में बीएसी ​​द्वितीय वर्ष का छात्र था। रोहन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि रोहन रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने किसी तरह कमरे में देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।

घर का इकलौता बेटा था रोहन

पिता श्रीनिवास पांडे की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी हैं। घर में उनकी मां रीमा पांडे और बड़ी बहन श्रेया पांडे हैं। इकलौते बेटे का शव देखकर मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र की मृत्यु के कारणों की अभी पु​ष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।