देवरिया में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देवरिया|
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भटनी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे कर्मचारियों को पूर्वी आउटर के आगे ट्रैक किनारे शव मिला था। शुरुआती जांच में युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से होना बताया गया। मंगलवार सुबह शव की पहचान गोपालगंज, बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित चौमुखा गांव निवासी आकाश यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

ढाले से लगभग 50 मीटर पहले एक युवक का शव पड़ा मिला। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई। सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह

आकाश यादव, राम प्रवेश यादव का बेटा था। रेलवे पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी भटनी के थानेदार अजय कुमार मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला मालगाड़ी की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।