देवरिया में शादी की बात पर धर्म परिवर्तन का दबाव,: पहचान छिपाकर चार साल किया तक यौन शोषण, पीड़िता की तहरीर पर तीन पर केस

देवरिया|
पहचान छिपाकर चार साल किया तक यौन शोषण, पीड़िता की तहरीर पर तीन पर केस

एक महिला ने युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर करीब चार साल तक संबंध रखने और शादी की बात करने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, बाजार आते-जाते समय करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और युवक ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर उससे नजदीकी बढ़ाई। बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि शादी की बात सामने आने पर युवक ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात कंचनपुर गांव निवासी खुशरुद्दीन अंसारी, नूर मुहम्मद और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला के अनुसार, दोनों के फोटो और वीडियो उसके ससुराल वालों तक पहुंच गए थे। इससे नाराज ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक उसे हरियाणा ले गया। कुछ समय वहां रहने के बाद वह महिला को दिल्ली लेकर पहुंचा। महिला का आरोप है कि दिल्ली में उससे एक ब्यूटी पार्लर में काम कराया गया। काम से मिलने वाली रकम भी युवक अपने पास रख लेता था। इस दौरान महिला उसके साथ ही रही।

शादी की बात पर सामने आई कथित पहचान

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। इसी दौरान उसे युवक की कथित असली धार्मिक पहचान की जानकारी हुई। महिला के मुताबिक, 7 सितंबर को युवक उसे अपने घर ले गया। वहां उसके भाई और भाभी ने कथित तौर पर उसे बुर्का पहनाया और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया।

विरोध पर मारपीट का आरोप

महिला का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।