देवरिया में सांप के डसने से छात्रा की मौत: साइकिल से जाते समय हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

देवरिया|37 मिनट पहले
साइकिल से जाते समय हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

सुरौली थाना क्षेत्र में सांप के डसने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा साइकिल से चौराहे की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में शोक का माहौल है।

मोहनी देई टोला, चकशामपुर निवासी विनोद राजभर की पुत्री गुड़िया राजभर गांव के एक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। वह साइकिल से चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे बिना देर किए उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मासूम की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। छात्रा की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।