देवरिया में ट्रेन की चपेट में आई महिला: रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

देवरिया में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर मेहड़ा पुरवा के पास हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहड़ा छावनी निवासी 50 वर्षीय कृष्णावती, पत्नी दयाशंकर, रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी। आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया।
गोरखपुर ले जाते समय हुई मौत
मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने कृष्णावती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









