गाजियाबाद में दो लुटेरे गिरफ्तार: पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे बदमाश, दौड़ाकर पैर में मारी गोली

गाजियाबाद|
पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे बदमाश, दौड़ाकर पैर में मारी गोली

गाजियाबाद में सिहानी गेट पुलिस और सर्विलांस टीम ने शनिवार रात एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, ऑटो रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

एसीपी जियाउद्दीन के मुताबिक, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो में कुछ संदिग्ध जा रहे हैं। पुलिस ने लोहियानगर रोड पर ऑटो को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही बदमाश ऑटो लेकर भागने लगे। पीछा करने पर ऑटो एक ग्राउंड में फंस गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

लूटे गए समान बरामद

पकड़े गये आरोपियों की पहचान साकिर निवासी जियाउद्दीन और पवन निवासी ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, एक ऑटो और महिला से टप्पेबाजी कर लूटे गए सोने के जेवर बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को इलाज ​के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

महिला यात्री से लूटे थे जेवर

आरोपियों ने 15 अगस्त को सिहानी गेट क्षेत्र में एक महिला यात्री को निशाना बनाया था। आरोप है कि महिला के जेवर उतरवाकर उसके साथ टप्पेबाजी की गई थी। इस वारदात में शादाब निवासी लोनी और सुमित निवासी बंथला, लोनी भी शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।