कुशीनगर में मेडिकल स्टोर में चल रहा था अस्पताल: जांच के बाद दुकान की गई सील, आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू

कुशीनगर|1 घंटा पहले
जांच के बाद दुकान की गई सील, आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू

खड्डा कस्बे में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से अस्पताल संचालित किए जाने के आरोप पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने छापेमारी कर प्रतिष्ठान को सील कर दिया। जांच के दौरान उपचार से संबंधित सामग्री मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि खड्डा स्थित चंद्रा मेडिकल स्टोर में दवा बिक्री के साथ मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के भीतर इंजेक्शन सहित उपचार में प्रयुक्त अन्य चिकित्सकीय सामग्री मिली। प्रथम दृष्टया अस्पताल जैसी गतिविधियां संचालित होने के संकेत मिलने पर विभाग ने तत्काल प्रतिष्ठान को सील कर दिया।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दवा की दुकान की आड़ में अस्पताल संचालित होने के संकेत मिले हैं। मामले की विस्तृत जांच कर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति अस्पताल या क्लीनिक संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।