दो नाबालिग बहनों के शोषण का आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट: अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

आजमगढ़|07 जून 2026
अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने, उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तम (45) निवासी बैराडीह, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित बहनों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

मामले का खुलासा होने पर पीड़िताओं के परिजनों ने गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी की तत्काल अरेस्ट के निर्देश दिए। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपी का मकान कथित रूप से चारागाह की जमीन पर बना हुआ है।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश के दौरान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बाइक से क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने नियंत्रित कार्रवाई की। जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही अरेस्ट कर लिया गया।

तमंचा और बाइक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बाइक को सीज कर दिया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पीड़िताओं के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।