देवरिया में तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को रौंदा: बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी घर, मौके से वाहन समेत चालक फरार

देवरिया|1 घंटा पहले
बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी घर, मौके से वाहन समेत चालक फरार

भलुअनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। टेकुआ समिति के पास बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर समेत मौके से फरार हो गया।

मृतका की पहचान कुइया गांव निवासी बनारसी राजभर की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। वह टेकुआ बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रही थीं। टेकुआ समिति के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने महिला को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने के बाद भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक और ट्रेलर की तलाश में जुटी है। सीता देवी अपने पीछे पति, दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।