देवरिया में पुराने मकान की दीवार ढहने से मजदूर की मौत: नीवं की खुदाई कर रहा था युवक, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया|
नीवं की खुदाई कर रहा था युवक, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक पुराने मकान की नींव की खुदाई करते समय अचानक दीवार ढह गई, जिसमें दबकर 25 वर्षीय मजदूर शामू प्रसाद की मौत हो गई।

बहियारी बघेल गांव में गुड्डू यादव के पुराने मकान की जगह नया मकान बनाने के लिए नींव खोदी जा रही थी। मिट्टी निकालने के दौरान सालों पुरानी दीवार अचानक भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गई। वहां काम कर रहे साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने तुरंत मलबे को हटाकर शामू को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भाटपाररानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मजदूरी करके चलाता था घर का खर्च

मृतक शामू प्रसाद कुइचवर गांव के मुन्ना प्रसाद का बेटा था। वह मजदूरी करके वह अपने घर का खर्च चलाता था। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से गरीब पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

हादसे की सूचना मिलने पर भाटपाररानी पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।