देवरिया में महिला ने किया सुसाइड: घर में फंदे से लटकी मिली बॉडी, पति से हुआ था विवाद

देवरिया|09 जून 2026
घर में फंदे से लटकी मिली बॉडी, पति से हुआ था विवाद

सदर कोतवाली क्षेत्र की भुजौली कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान 40 वर्षीय शिल्पी उर्फ बेबी, पत्नी प्रदीप गुप्ता, निवासी भुजौली कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर शिल्पी और उनके पति के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जाता है कि प्रदीप गुप्ता स्थानीय स्तर पर फोटोकॉपी की दुकान संचालित करते हैं। पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद की घटनाएं सामने आती रही थीं।

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार विवाद के बाद शिल्पी अपने कमरे में चली गईं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। जब कमरे की ओर देखा गया तो वह पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।