देवरिया में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत: इंटरव्यू देकर लौट रहा था वापस, एक घायल गंभीर

देवरिया|4 घंटे पहले
इंटरव्यू देकर लौट रहा था वापस, एक घायल गंभीर

भटनी-घांटी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कुछ महीने पहले ही दुबई से घर लौटा था और दोबारा विदेश जाने की तैयारी में इंटरव्यू देकर लौट रहा था।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पिपरा बिठ्ठल गिरी टोला के पास हुआ। मृतक की पहचान बंगरा गांव निवासी रियाजुद्दीन के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। परिजनों के अनुसार वह करीब पांच महीने पहले दुबई से लौटे थे। मंगलवार को दोबारा विदेश जाने की प्रक्रिया के तहत भटनी में इंटरव्यू देने पहुंचे थे। इंटरव्यू समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

टक्कर के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने रियाजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।